महराजगंज को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। <br /><br />डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने इटहिया मंदिर, दर्जिनिया ताल, टेल फाल और निर्माणाधीन इको-टूरिज्म परियोजना का निरीक्षण कर पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, सड़क, सोलर लाइट, हाईमास्ट, यात्री शेड और सौंदर्यीकरण सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
